चमोली जिला सहकारी बैंक की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों के लिए शुरू की गई मोबाइल एटीएम वैन का लोगों को लाभ मिल रहा है। बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह और महाप्रबंधक रामपाल सिंह ने बताया कि मंगलवार और बुधवार को पोखरी ब्लॉक के देवखाल, बामनाथ, नैल, विशालखाल, पोखरी, गुनियाला, थाला बैड़, मोहनखाल आदि स्थानों पर एटीएम वैन से 3500 से अधिक लोगों ने धनराशि निकाली। संवाद