गोपेश्वर। वर्ष 2019 में पीएमईजीपी (प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम) योजना के तहत स्वरोजगार के लिए बैंक ऋण लेने के तीन साल बाद भी लाभार्थी को सब्सिडी नहीं मिल पाई है। मंडल घाटी के देवलधार गांव निवासी राधाकृष्ण डिमरी ने चार वर्ष पूर्व बेकरी की दुकान खोलने के लिए बैंक से 13 लाख रुपये का ऋण लिया था। योजना के तहत 35 प्रतिशत (4.55 लाख रुपये) सब्सिडी का लाभ मिलना था लेकिन अभी तक उन्हें सब्सिडी नहीं मिल पाई है। राधाकृष्ण ने दुकान में क्षेत्र के तीन युवाओं को रोजगार भी दिया लेकिन कारोबार न चलने पर उन्होंने युवाओं को हटा दिया। राधाकृष्ण ने बताया कि सब्सिडी नहीं मिलने से अब बैंक की किश्त भरना भी मुश्किल बना हुआ है। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर शीघ्र योजना के तहत सब्सिडी दिलवाने की मांग की। संवाद