खेती गांव में नंदादेवी क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच बेड़ी ने जीता। बेड़ी ने नैल को पांच विकेट से हराया।
40 रन बनाने और छह विकेट लेने पर बेड़ी गांव के ऑल राउंडर कैलाश मैन ऑफ द मैच से नवाजे गए।
प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता टीका मैखुरी ने कहा कि खेल हमे अनुशासन, संयम और जीवन में संघर्ष करना सीखाते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों की शुभकामनाएं दीं और उनका हौसला बढ़ाया। उद्घाटन मैच में नेल ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 135 रन बनाए। लक्ष्य हासिल करने उतरी बेड़ी की टीम ने पांच विकेट खोकर 12 ओवरों में 136 रन बनाकर मैच जीता। संचालन वीरेंद्र प्रभु ने किया। इस मौके पर व्यापार संघ लंगासू के अध्यक्ष सुरेंद्र खत्री, प्रधान धर्म पंवार, जयबीर सिंह, बीरेंद्र, सोनू, रघुबीर सिंह, गुलाब पंवार, डीडी भारद्वाज, गंगा रावत, सुनीता देवी, राधा देवी और त्रिलोक नेगी मौजूद थे।