विकासखंड दशोली के मजोठी गांव में भालू ने दिगंबर सिंह के दो बैलों को मार दिया। रविवार को गांव के पास दिगंबर सिंह के बैल चारापत्ती खाने गए थे, जिन पर भालू ने हमला कर उन्हें मार दिया। ग्राम प्रधान पूरण सिंह ने बताया कि घटना की सूचना वन विभाग को दी गई। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मंगलवार को फिर आने की बात कहकर चली गई। क्षेत्र पंचायत सदस्य रजनी फरस्वाण, मंजू फरस्वाण, धीरज, रघुनाथ सिंह, सुरेंद्र सिंह, प्रवीण नेगी आदि ने बताया कि क्षेत्र में कुछ समय से भालू के हमले बंद हो गए थे, लेकिन फिर क्षेत्र में भालू सक्रिय हो गया है। संवाद