दशोली विकासखंड के सरतोली गांव में भालू ने गोशाला में बंधे एक बैल को मार डाला। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। सरतोली गांव के पूरण सिंह गुसाईं ने बताया कि पिछले साल भी सर्दियां आते ही भालू ने मवेशियों को शिकार बनाना शुरू कर दिया था। भालू के आतंक से लोगों में दहशत बनी हुई है। उन्होंने वन विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए। संवाद