फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भालू ने महिला को किया घायल, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील के पारथा गांव में भालू ने एक महिला पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। महिला का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

पारथा गांव निवासी शांति देवी (35) जंगल में घास लेने गई थी। इस बीच झाड़ियों में घात लगाए भालू ने उस पर हमला कर दिया। अन्य महिलाओं के शोर मचाने पर भालू भाग गया। परिजनों ने शांति देवी को बृहस्पतिवार को सीएचसी थराली में भर्ती कराया। डॉ. पूनम टम्टा ने बताया कि महिला के सिर और पांव पर घाव है, लेकिन वह खतरे से बाहर है। वहीं, रेंजर हरीश थपलियाल ने कहा कि उन्हें घटना की सूचना मिली है। जांच के बाद मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें