जोशीमठ नगर क्षेत्र में सीसीटीवी केमरे में कैद हुआ भालू।
- फोटो : GOPESHWAR
नगर में लगातार भालू की दहशत बनी है। एक माह में भालू चार लोगों को घायल कर चुका है। अब भालू कैनरा बैंक के नीचे जाते हुए फोटो सीसीटीवी में कैद हुई है। यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। नंदा देवी नेशनल पार्क की रेंजर चेतना कांडपाल का कहना है कि मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक से भालू को ट्रैंकुलाइज कराने की स्वीकृति मिल गई है। जल्द हरिद्वार के चिड़ियापुर से डाक्टरों की टीम यहां पहुंच जाएगी। इसके बाद भालू को ट्रैंकुलाइज करने के प्रयास किए जाएंगे।