फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: खन्नी गांव में भालू ने गोशाला तोड़कर गाय को किया घायल

Fri, 27 Nov 2026 05:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने वन विभाग से भालू की दहशत से निजात दिलाने की मांग की
विज्ञापन

पोखरी (चमोली)। खन्नी गांव के नौठा तोक में भालू ने गोशाला तोड़कर वहां बंधी गाय को बुरी तरह घायल कर दिया। सुबह परिजनों के गोशाला पहुंचने पर घटना का पता चला, जिसके बाद गांव में खलबली मच गई। ग्राम प्रधान लता देवी ने बताया कि भालू ने ऊषा देवी पत्नी स्व. श्रीधर प्रसाद की गाय पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप राणा सहित ग्रामीणों ने क्षेत्र में भालू की बढ़ती सक्रियता पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि लोग खेतों और जंगलों में जाने से भी डर रहे हैं, जबकि ग्रामीणों के लिए खेती और जंगल जाना मजबूरी है। ऐसे में कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने वन विभाग से भालू के आतंक से निजात दिलाने के लिए प्रभावी कार्रवाई की मांग की। केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के वन क्षेत्राधिकारी कपिल गुसाईं ने बताया कि विभागीय टीम को मौके पर भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें