फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: भालू ने गाय पर हमला कर किया अधमरा

Sat, 07 Nov 2026 05:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
पोखरी (चमोली)। ग्रामीण क्षेत्रों में भालू के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे है। शुक्रवार रात भालू ने कांडई चंद्रशिला गांव में गोशाला तोड़कर एक गाय को बुरी तरह घायल कर दिया। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत है। क्षेत्र में अब तक भालू के हमले की 12 से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं। शुक्रवार रात भालू ने मदन सिंह भंडारी की गौशाला को क्षतिग्रस्त कर गाय पर हमला कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि भालू लगातार गांवों में पहुंचकर मवेशियों पर हमला कर रहा है। इससे पशुपालक अपने मवेशियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। संवाद
विज्ञापन

वहीं, भालू के आतंक से निजात दिलाने की मांग को लेकर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों का क्रमिक अनशन छठवें दिन भी जारी रहा। अनशन में किमोठा के प्रधान हरिकृष्ण किमोठी, धीरेंद्र सिंह राणा, श्रवण सती, देवेंद्र राणा, विशंभर मदवाल और कुंवर सिंह आदि शामिल रहे।
केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के उप प्रभागीय वनाधिकारी मोहन सिंह के नेतृत्व में वन विभाग की टीम प्रभावित क्षेत्रों में रात्रि गश्त कर रही है। वन क्षेत्राधिकारी कपिल गुसांई, वन दरोगा आनंद सिंह, मोहन सिंह, प्रकाश कंडारी सहित अन्य वन कर्मी गश्त में जुटे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें