फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भालू ने युवक पर किया हमला

Wed, 11 Jan 2017 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली।
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक के छांतोली गांव में भालू ने एक युवक पर हमला कर घायल कर दिया। घायल को सीएचसी कर्णप्रयाग पहुंचाया गया। छांतोली गांव निवासी सुभाष सिंह पुत्र रघुवीर सिंह अपने साथी प्रेम सिंह के साथ मवेशियों को लेकर जंगल जा रहा था कि अचानक भालू ने सुभाष पर हमला कर दिया। प्रेम सिंह के शोर मचाने पर भालू भाग गया।
विज्ञापन


इसके बाद ग्रामीणों को सूचना दी गई ओर सुभाष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्णप्रयाग लाया गया। चिकित्सक डा. मनोज मिश्रा ने बताया कि सुभाष का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। ग्रामीण राजेंद्र सिंह ने शासन-प्रशासन और वन विभाग से पीड़ित को मुआवजा देने और जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की। वन विभाग के रेंजर आरके निराला ने बताया कि सुुभाष को विभाग की ओर से अनुमन्य राशि दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें