फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसक्वाली गांव तक पहुंचेगी सड़क

Wed, 02 Mar 2016 09:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच साल से लंबित पड़े सड़क के मामले को प्रशासन और विभाग ने सुलझा दिया है। तहसील परिसर में ग्रामीणों के साथ विभाग और एसडीएम की बैठक में बसक्वाली गांव के लिए विभाग की ओर से पूर्व में किए गए सर्वे के अनुसार ही सड़क निर्माण करने पर सहमति बनी। अब बसक्वाली गांव सहित अन्य नजदीकी गांवों के 100 से अधिक परिवारों को सड़क सुविधा का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन


बसक्वाली गांव के लिए वर्ष 2011-12 में सड़क निर्माण की स्वीकृति प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत मिली। केदारूखाल-बसक्वाली मोटर मार्ग के नाम से मिली स्वीकृति पर लोगों ने लगातार विवाद किया। भूस्खलन क्षेत्र होने से विभाग ने इसका सर्वे मठोली बैंड से फतेहपुर, चौंरी होते हुए बसक्वाली तक किया।

कुछ समय पूर्व पेड़ों के चिह्निकरण का काम पूरा कर लिया गया था, लेकिन इस बीच कुछ ग्रामीणों ने सड़क का निर्माण अन्य स्थान से करने की मांग की। इसे लेकर विवाद हो गया और मामला लटक गया।
विज्ञापन


 बुधवार को एसडीएम विवेक प्रकाश, पीएमजीएसवाई के एई एचसी भट्ट, जेई हुकुम सिंह और राजस्व उपनिरीक्षक देवेंद्र कंडारी की उपस्थिति में ग्रामीणों के साथ बैठक की, जिसमें ग्रामीणों ने मठोली बैंड से सड़क निर्माण की सहमति दी।

 बैठक में मोहन भंडारी, बचन सिंह रावत, लक्ष्मी प्रसाद, अनिल भंडारी, त्रिलोक सिंह, धीरेंद्र सिंह, जय सिंह, उत्तम सिंह, अजय सिंह, बलबीर सिंह, मस्त सिंह और राकेश खंडूड़ी सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें