गैरसैंण। सुबेर सोसाइटी संस्था की ओर से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर चौथा बैच शुरू हो गया है। संस्था की ओर से स्थानीय युवक युवतियों को एएनएम, जीएनएम, बीएससी नर्सिंग, पैरामेडिकल आदि की निशुल्क कोचिंग कराई जाती है। संस्था के अध्यक्ष अधिवक्ता नवीन प्रकाश और सचिव सुनील कुमार ने बताया कि स्थानीय बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने के लिए लगातार बैच चलाए जा रहे हैं। जिसमें क्षेत्र के कई युवक युवतियों ने सफलता हासिल की है। संवाद