कर्णप्रयाग। सिमली महिला बेस अस्पताल संघर्ष समिति सात जून शाम को अस्पताल परिसर से सिमली बाजार तक निकालेगी कैंडल मार्च। संघर्ष समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी ने एसडीएम को ज्ञापन देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक वर्ष पूर्व महिला बेस अस्पताल सिमली को पूर्ण बेस अस्पताल का दर्जा देने की घोषणा की थी लेकिन अभी तक किसी भी प्रकार का शासनादेश जारी नहीं करने से लोगों में रोष व्याप्त है। ज्ञापन में समिति के संरक्षक महेश चंद्र डिमरी, पुलिस अधीक्षक बहुगुणा के हस्ताक्षर हैं। संवाद