फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फानी इलेवन ने जीती मेजर ध्यानचंद हॉकी प्रतियोगिता

विज्ञापन
गोपेश्वर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में विजेता टीम के खिलाड़ी। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
मेजर ध्यानचंद हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मैच बर्फानी इलेवन ने जीत लिया। उसने गोपीनाथ क्लब को हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की।
विज्ञापन

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती (राष्ट्रीय खेल दिवस) पर खेल विभाग की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में दो दिवसीय जिला स्तरीय मेजर ध्यानचंद हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सात टीमों ने प्रतिभाग किया। रविवार को हुए फाइनल मुकाबले में बर्फानी इलेवन ने 6-5 से गोपीनाथ क्लब को हराया। बर्फानी की ओर से अमन कंडारी ने सातवें, 22वें व 25वें मिनट में तीन गोल, अमन गड़िया ने 28वें व 30वें मिनट में दो गोल और आदित्य नेगी ने 35वें मिनट में एक गोल किया। गोपीनाथ इलेवन से अभिषेक रावत ने 32वें, 37 वें, 39वें व 40वें मिनट में चार और सोहन रावत ने चौथे मिनट में एक गोल किया। इससे पहले सेमीफाइनल में बर्फानी इलेवन ने हिमालयन ब्वॉइज को 3-1 से और गोपीनाथ क्लब ने पीपी ब्वॉइज को 2-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मैचों के निर्णायक की भूमिका में अजीत रावत, अभिषेक, अनूप, विष्णु एवं प्रियांशु रहे। समापन पर भाजपा युवा मोर्चा के चमोली-रुद्रप्रयाग विभाग संयोजक मनोज भंडारी ने पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी गिरीश कुमार, खेल विभाग के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी वीएस चौधरी, सहायक प्रशिक्षक रश्मि बिष्ट, रमेश पंखोली, जगदीश रावत, तनवीर अहमद, विकेंद्र चौहान, दिव्या सती कैलखुरा, एनएस नेगी, राजपाल सिंह, उत्तम सिंह और जयवीर सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें