बारिश के कारण बणसोली गांव का पैदल रास्ता क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। सरपंच संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश खंडूड़ी, सुशील खंडूड़ी, चक्रधर प्रसाद, दीपा देवी, प्रदीप, राकेश, जयंती, नरेंद्र, संदीप, कल्पेश्वरी देवी आदि ने कहा कि शनिवार रात को भारी बारिश से गांव का पैदल रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया है। उन्होंने एसडीएम को पत्र देकर जिला पंचायत से जल्द रास्ते की मरम्म्त की मांग की।