फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सॉफ्टवेयर बदलने के खिलाफ बैंक कर्मियों का धरना जारी

विज्ञापन
गोपेश्वर में सहकारी बैंक के प्रधान कार्यालय परिसर में प्रर्दशन करते बैंक कर्मचारी। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
चमोली जिला सहकारी बैंक में बैंकिंग कामकाज छोड़कर बैंक अधिकारी और कर्मचारी आंदोलन के लिए मजबूर हैं। जिला सहकारी बैंक में सॉफ्टवेयर बदलने के खिलाफ कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन मंगलवार को नवें दिन भी जारी रहा। आक्रोशित कर्मचारियों ने कहा कि जब तक बैंक प्रबंधन सॉफ्टवेयर बदलने का फैसला वापस नहीं लेता तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। बैंक कर्मचारियों ने गोपेश्वर के साथ ही कर्णप्रयाग, जोशीमठ व अन्य जगहों पर भी धरना दिया। कहा गया कि यहां पर ऐसे कंपनी के सॉफ्टवेयर को ले लिया गया है, जिनको बैंकिंग क्षेत्र का कोई अनुभव नहीं है। इससे बैंकिंग व्यवस्था पर दुष्प्रभाव पड़ेगा। वहीं, कर्मचारियों की हड़ताल से बैंकों में लेन-देन का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। इस मौके पर जीएस खत्री, अमित शाह, रोहित मारवाड़ी, शैलेंद्र रावत, जगदीप फरस्वाण, गौरव चंद्र, नीरज बिष्ट, शशि, कमलेश और अमित सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें