फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: स्वयंसेवियों को दी बैंक की जानकारी

Mon, 16 Mar 2026 04:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग/नारायणबगड़। राजकीय महाविद्यालय नंदासैंण में आयोजित एनएसएस के सात दिवसीय शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवियों ने जिला सहकारी बैंक का भ्रमण किया। बैंक के प्रबंधक प्रदीप कुमार ने बैंक से जुड़े क्रियाकलापों और बैंक की ओर से दी जाने वाली विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। वहीं स्वच्छता कार्यक्रम के तहत स्वयंसेवियों ने नंदासैंण मेला मैदान की साफ सफाई की। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी ऋतु सिंह, सहायक डॉ. नीतू दत्त नौटियाल, बैंक प्रबंधक प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं नारायणबगड़ के मगनलाल शाह राजकीय महाविद्यालय मींग के नलगांव में चल रहे शिविर के दौरान स्वयंसेवियों ने झुमैलो, चौफुला आदि पारंपरिक लोकगीतों पर लोकनृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम अधिकारी सूरजमणि कुड़ियाल ने बताया कि शिविर में स्वयंसेवियों को व्यक्तित्व विकास, अनुशासन की जानकारी दी गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें