फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बंड मेले का आगाज

Sun, 20 Dec 2015 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
 सात दिवसीय बंड विकास मेले का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। मेले का उद्घाटन सीएम हरीश रावत को करना था, लेकिन उनके न आने पर बीसूका उपाध्यक्ष राजेंद्र भंडारी ने मेले का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट की प्रस्तुति दी और युवक मंगल दल, महिला मंगल दल और विद्यालयी छात्र-छात्राओं ने विभिन्न झांकियां भी निकालीं। इसके बाद शैलजा सामाजिक सांस्कृतिक कला मंच पौड़ी के कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुति देकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज किया।

मेले में विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी विभागों की ओर से 40 स्टॉल लगाए गए। मेले के लिए सेमलडाला मैदान में सरकारी स्टालों के साथ ही व्यापारिक स्टाल लगाए गए हैं। बीसूका उपाध्यक्ष राजेंद्र भंडारी ने कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं। उन्होंने मेले में लगे स्टॉलों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन


बंड विकास संगठन के अध्यक्ष शंभू प्रसाद सती ने कहा कि मेले के संवर्द्धन और विकास के लिए समिति की ओर से प्रयास किया जा रहा है। मेले को भव्य रुप दिया जाएगा, इसमें जनप्रतिनिधियों, बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं का सहयोग लिया जाएगा।

इस मौके पर बंड संगठन के महामंत्री हरिदर्शन सिंह रावत, अतुल शाह, संरक्षक गजेंद्र राणा, रमेश बण्डवाल, बिहारी लाल बंडवाल, देवेंद्र सिंह नेगी, अरविंद नेगी, पूरन सिंह फरस्वाण, सुदर्शन शाह, विकास जुगरान, अयोध्या प्रसाद हटवाल, गुलाब सिंह बिष्ट, सुनीता शाह, सुरेंद्र सिंह नेगी, विजय मलासी और हरीश पुरोहित आदि मौजूद थे।

मार्च पास्ट के प्राथमिक वर्ग में ल्वां-दिगोली प्रथम
मेले के शुभारंभ पर विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के बच्चों ने मार्च पास्ट निकाली। मार्च पास्ट प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय ल्वां-दिगोली प्रथम, प्रावि बाटुल द्वितीय व हिमालय चिल्ड्रन एकेडमी तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में हिमालय उदय चिल्ड्रन एकेडमी, सीडस चिल्ड्रन एकेडमी मायपुर, हाईस्कूल बेमरु, सीनियर वर्ग नवोदय विद्यालय में पीपलकोटी, राइंका गडोरा, राइंका पीपलकोटी क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे।

झांकी प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर पीपलकोटी प्रथम, नवोदय विद्यालय पीपलकोटी द्वितीय व हिमालय उदय चिल्ड्रन एकेडमी तृतीय रहे। नव युवक और महिला मंगल दलों की झांकी प्रतियोगिता में नव युवक मंगल दल व ममंद बरही प्रथम, ममंद ल्वां व नव युवक मंगल दल नौरख द्वितीय तथा ममंद गडोरा तृतीय स्थान पर रहे।

सीएम के न आने से मायूस लौटे लोग
बंड मेले का शुभारंभ सीएम हरीश रावत को करना था। इसके लिए बंड विकास संगठन ने विभिन्न विभागों में निमंत्रण पत्र भी बांटे थे, लेकिन सीएम के न आने से यहां पहुंचे ग्रामीणों और फरियादियों को मायूस लौटना पड़ा। बंड विकास संगठन के अध्यक्ष शंभू प्रसाद सती ने बताया कि सीएम ने मेला समिति को आयोजन के दौरान आने का भरोसा दिलाया है।

भोटिया जनजाति की झांकी रही आकर्षण का केंद्र
मेले के पहले दिन विभिन्न स्कूलों, महिला मंगल दलों व युवक मंगल दलों की ओर से झांकियों की प्रस्तुतियां दी गईं। झांकियों में भोटिया जनजाति के युवकों और महिलाओं की ओर से लघु उद्योग की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। झांकियों के माध्यम से कन्या भ्रूण हत्या, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें