जोशीमठ। औली में आवारा पशुओं को छोड़ने पर रोक लगाने, सड़क चौड़ीकरण सहित विभिन्न मांगों को लेकर लोगों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। कहा गया कि प्रतिवर्ष लोग अपने मवेशियों को औली में छोड़ देते हैं जिससे बुग्यालों को नुकसान पहुंच रहा है। लोगों ने सरकार से औली की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की।
महिला मंगल दल अध्यक्ष सुनील प्रेमा नेगी, कमल रतूड़ी, प्रकाश नेगी, अनीता पंवार, सीमा देवी आदि ने कहा कि औली में हर साल बड़ी तादात में आवारा पशु छोड़े जा रहे हैं इससे यहां की सुंदरता खराब हो रही है। बुग्यालों पर भी असर पड़ रहा है। सर्दियों में यहां मवेशी मर जाते हैं। उन्होंने औली में स्थानीय लोंगों के हकहकूकों को संरक्षित करने, जोशीमठ-औली मार्ग का चौड़ीकरण व डामरीकरण कार्य करवाने, सुनील व परसारी में वन्य जीवों से खेती को हो रहे नुकसान को रोकने की मांग भी की गई। संवाद