फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा बामनाथ मंदिर परिसर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राचीन बामनाथ मंदिर परिसर में चल रही शिव महापुराण कथा के पांचवें दिन कथावाचक कृष्णप्रिया जी महाराज ने भोलेनाथ के विभिन्न स्वरूपों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर शिव पुराण की कथा होती है वह तीर्थ के समान पवित्र हो जाता है। शिव कथा सुनने से मनुष्यों के पाप नष्ट हो जाते हैं।
विज्ञापन

बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी की ओर से आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में दूर-दराज से शिवभक्त पहुंच रहे हैं। इस दौरान महिला मंगल दल की महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन भी किए जा रहे हैं। विधायक राजेंद्र भंडारी ने बताया कि 23 जुलाई को जल कलश यात्रा और 24 को पूर्णाहूति के साथ कथा संपन्न होगी। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें