फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बालसखा अभिमुखीकरण कार्यशाला हुई

Sat, 22 Aug 2026 04:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गौचर में दो दिवसीय बालसखा अभिमुखीकरण कार्यशाला में विद्यार्थियों के सर्वांगीण उन्नयन का प्रशिक्षण दिया गया। डायट प्राचार्य आकाश सारस्वत ने शिक्षकों से विद्यार्थियों के लिए सजग बालसखा की भूमिका निभाने का आह्वान किया। राजेंद्र प्रसाद मैखुरी व नीतू सूद ने मनोवैज्ञानिक परामर्श के सैद्धांतिक और व्यावहारिक पहलुओं पर प्रकाश डाला। तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान मार्गदर्शिका पर चर्चा हुई और विद्यालयों को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया गया। एससीईआरटी उत्तराखंड के डिजिटल पोर्टल जिज्ञासा की जानकारी भी साझा की गई। संवाद
विज्ञापन



पांच दिवसीय कंप्यूटर प्रशिक्षण संपन्न

गौचर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में प्राथमिक विद्यालयों के बीस शिक्षकों के लिए पांच दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसका उद्देश्य प्रतिभागियों को कंप्यूटर के व्यावहारिक ज्ञान और ऑनलाइन पोर्टल के उपयोग में दक्ष बनाना था। प्रशिक्षण में एमएस वर्ड, एक्सेल और पॉवरपॉइंट का अभ्यास कराया गया। प्रतिभागियों ने दस्तावेज तैयार करने, गणना करने और प्रेजेंटेशन बनाने का अभ्यास किया। उन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कैनवा और चैट जीपीटी जैसे आधुनिक डिजिटल टूल्स के बारे में भी बताया गया। एजुकेशन पोर्टल, पीएफएमएस और यूडाइस जैसे विभागीय ऑनलाइन पोर्टल के उपयोग की जानकारी भी दी गई। प्रशिक्षण का समन्वय रविन्द्र सिंह बर्त्वाल ने किया जबकि दिनेश बधानी और आलोक रंजन नेगी मास्टर ट्रेनर थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें