फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बल्ली से लटका मिला विवाहिता का शव

Tue, 27 Dec 2016 09:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली।
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक के बांक गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव बल्ली से लटका मिला। राजस्व पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की वजह पता नहीं चल पाई है।
विज्ञापन


बांक गांव की 27 वर्षीय अनीता का शव मंगलवार सुबह उसके पुुराने घर के कमरे में बल्ली से लटका मिला। बताया जा रहा है कि अनीता सुबह पिरूल लेने के लिए जंगल गई थी, लेकिन देर तक वापस नहीं आने पर जब परिजनों ने अनीता के मोबाइल पर फोन किया तो मोबाइल की घंटी पुराने मकान के कमरे में बजी।

कमरे में जाने पर अनीता का शव बल्ली से लटका मिला। अनीता का विवाह तीन साल पहले बांक के राजेंद्र सिंह के साथ हुआ था। अनीता अपने डेढ़ साल के बेटे, सास, ससुर और पति के साथ गांव में ही रहती थी। राजस्व उपनिरीक्षक बीएस गड़िया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें