फोटो
देवाल। त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव में मतदान के बाद मतपेटियों को स्ट्राॅन्ग रूम में रख दिया गया है। शनिवार को ब्लॉक सभागार में पूर्वाह्न आठ बजे से मतगणना होगी। त्रिस्तरीय उप चुनाव के तहत ग्राम पंचायत वाण में एक ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य, मुंदोली में एक, रामपुर में एक व चौड़ में दो वार्ड सदस्य के लिए चुनाव हुए। ग्राम पंचायत चौड़ में 46.37 प्रतिशत, रामपुर में 60 प्रतिशत, वाण में 65.83 प्रतिशत, मुंदोली में 62.88 प्रतिशत मतदान हुआ। सभी मतपेटियों को ब्लॉक भवन में बने स्ट्राॅन्ग रूम में सुरक्षा व्यवस्था के साथ रखा गया है। एडीओ राजेंद्र बिमोली ने बताया कि मतगणना की पूरी तैयारी कर ली गई है। शनिवार पूर्वाह्न आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। संवाद