पोखरी (चमोली)। 20वें हिमवंत कवि चंद्रकुंवर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग एवं शरदोत्सव मेले में जिला खेल विभाग की ओर से राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन बागेश्वर, पौड़ी और पोखरी की टीमों ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता में बागेश्वर ने ऊधमसिंह नगर, पौड़ी ने चमोली और पोखरी ने रुद्रप्रयाग की टीम को हराया। प्रतियोगिता के निर्णायक अनूप रावत, योगेंद्र बर्त्वाल, गोपाल बिष्ट, नवीन कुंवर, सुरेश बिष्ट, रमेश पंखोली, अतुल कुमार, बबीता भंडारी और प्रमोद असवाल रहे। समापन दिवस पर सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।