हापला घाटी के गांव श्रीगढ़ में इन दिनों बगडवाल नृत्य की धूम है। नृत्य देखने के लिए प्रवासी और ध्याणियों भी पहुंची हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य संतोष नेगी, पूर्व प्रधान रश्मि बर्तवाल, प्रिया देवी, संदीप बर्तवाल, बृजेंद्र बर्तवाल, मनवर बर्तवाल सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि चार साल में बगडवाल नृत्य का आयोजन किया जाता है। गांव की सुख समृद्धि के लिए होने वाला यह नृत्य आठ नवंबर से शुरू हुआ था जो 17 नवंबर तक चलेगा।