फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बदरीश संघर्ष समिति की प्रशासन के साथ विफल रही वार्ता

Tue, 05 Aug 2025 07:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

मांगों के संबंध में नहीं निकला कोई समाधान
धाम में दूसरे दिन भी धरने पर डटे रही समिति
संवाद न्यूज एजेंसी
बदरीनाथ। बामणी और माणा गांव को मास्टर प्लान में शामिल न करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर बदरीनाथ में आंदोलित बदरीश संघर्ष समिति की प्रशासन के साथ वार्ता हुई जो विफल रही। इस पर समिति का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम, माणा व बामणी गांव की विभिन्न मांगों को लेकर बदरीश संघर्ष समिति ने सोमवार को आंदोलन शुरू किया था। दूसरे दिन मंगलवार को क्षेत्र की महिलाओं व स्थानीय लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद ज्योतिर्मठ के एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ट भी बदरीनाथ धाम पहुंचे और संघर्ष समिति के साथ नगर पंचायत के कार्यालय में वार्ता की। मगर उसमें कोई समाधान नहीं निकाला जा सका। संघर्ष समिति के अध्यक्ष पीतांबर मोल्फा ने बताया कि प्रशासन के साथ वार्ता हुई लेकिन हमारी मांगों को लेकर कोई सहमति नहीं बन पाई। इसलिए आंदोलन चलता रहेगा। इसके बाद संघर्ष समिति का अराइवल प्लाजा के सामने धरना जारी रहा। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा में यात्रियों की संख्या सीमित करने के निर्णय को वापस लेने सहित कई मांगें पूरी होने पर आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान अशोक टोडरिया, प्रवीन ध्यानी, राजेश मेहता, अशोक टोडरिया, मनदीप भंडारी, आलोक मेहता, नवनीत मेहता, बीना पंवार, रजनी भंडारी और शोभा भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें