जोशीमठ। बदरीनाथ हाईवे बृहस्पतिवार को पांच घंटे तक बाधित रहा। रड़ांग बैंड के नजदीक बोल्डर आने से ऑलवेदर रोड का काम ठप हो गया। बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) की जेसीबी से मलबे को हटाया गया। इसके बाद ही आवाजाही शुरू हो सकी।
इन दिनों लॉकडाउन की वजह से सामान्य रूप से मार्ग पर आवाजाही बंद है। नगर पंचायत बदरीनाथ के साथ ही मंदिर से जुड़ी सामग्री वाहनों के जरिए बदरीनाथ पहुंचाई जा रही है।
बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य के दौरान चट्टान से छिटके बोल्डर हाईवे पर आ गए। हाईवे बाधित होने की सूचना पर बीआरओ की जेसीबी को मौके पर लाया गया। बीआरओ के कमांडर मनीष कपिल ने बताया कि शाम करीब चार बजे तक हाईवे को सुचारु किया जा सका।