फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे: भूस्खलन क्षेत्र पर्थाडीप में सुधारीकरण कार्य शुरू

Fri, 12 Dec 2025 07:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर नंदप्रयाग के पर्थाडीप भूस्खलन क्षेत्र में मलबा हटाने का काम शुरू हो गया है। यहां लगातार हो रहे पानी के रिसाव का ट्रीटमेंट भी किया जाएगा। भूस्खलन और भू-धंसाव से पर्थाडीप में हाईवे बदहाल स्थिति में पहुंच गया है।
विज्ञापन

पर्थाडीप में पिछले कई वर्षों से भूस्खलन और भू-धंसाव हो रहा है जिससे यहां यातायात बाधित हो जाता है। इस वर्ष की चारधाम यात्रा भी भूस्खलन के कारण कुछ दिनों तक प्रभावित रही। एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग एवं ढांचागत विकास) की ओर से हाईवे के 40 मीटर हिस्से का सुधारीकरण कार्य किया जा रहा है। कुछ जगहों पर गेविंग वॉल का निर्माण कार्य पूरा कर दिया गया है जबकि कुछ जगहों पर लगातार पानी का रिसाव होने से हाईवे पर गड्ढे हो गए हैं। इससे वाहन मुश्किल से चल पा रहे हैं। एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों का कहना है कि आगामी वर्ष की चारधाम यात्रा से पहले भूस्खलन क्षेत्र का ट्रीटमेंट किया जाएगा। मौसम ने साथ दिया तो हाईवे पर डामर बिछाकर यातायात को सुगम बनाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें