शनिवार रात को हुई तेज बारिश के चलते बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ में भारी मलबा आ गया, जिससे हाईवे पर आवाजाही कुछ घंटों तक बंद रही।
अभी बरसात शुरू नहीं हुई है और बदरीनाथ हाईवे बंद होना शुरू हो गया है। हालांकि जेसीबी तुरंत लगाकर हाईवे खोला जा रहा है जिससे आवाजाही करने वालों को ज्यादा दिक्कत नहीं हो रही है। शुक्रवार को भी हाईवे बंद हो गया था, जिसे शनिवार दोपहर के समय खोला गया, लेकिन शनिवार रात को बारिश होने से लामबगड़ में भारी मात्रा में मलबा आ गया। मलबा हटाने के लिए दो जेसीबी लगाई गई, जिसके बाद दोपहर करीब 12 बजे हाईवे पर यातायात सुचारु हो पाया।