फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: छिनका में चार घंटे बंद रहा बदरीनाथ हाईवे

Thu, 03 Aug 2023 05:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे बृहस्पतिवार को छिनका में मलबा व बोल्डर आने से करीब चार घंटे तक बंद रहा। हाईवे बंद होने से बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब जाने और वहां से आने वाले यात्रियों के वाहनों की लाइन लग गई। चार घंटे बाद जब हाईवे खुला तो यात्रियों ने राहत की सांस ली और गंतव्य को रवाना हुए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह पांच बजे बदरीनाथ हाईवे छिनका में भारी मलबा आने से बंद हो गया। एनएचआईडीसीएल की ओर से कड़ी मशक्कत के बाद सुबह नौ बजे हाईवे सुचारु कर दिया गया। बारिश से भूस्खलन के कारण कर्णप्रयाग में बाबा आश्रम के पास, नंदप्रयाग, छिनका, पीपलकोटी के पास, चमोली चाड़ा, बाजपुर चाड़ा, खचड़ानाला, कंचन गंगा सहित अन्य जगहों पर हाईवे आए दिन बंद हो रहा है। खचड़ानाला को छोड़ दें तो यहां नए भूस्खलन जोन बन रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें