बदरीनाथ हाईवे पर विष्णुप्रयाग में बोल्डरों का निस्तारण करती बीआरओ की जेसीबी मशीन।
- फोटो : GOPESHWAR
बदरीनाथ हाईवे शुक्रवार को विष्णुप्रयाग के पास करीब पांच घंटे तक बंद रहा। कड़ी मशक्कत के बाद बीआरओ ने बोल्डर हटाकर हाईवे पर यातायात सुचारु कराया।
शुक्रवार सुबह करीब सात बजे बदरीनाथ हाईवे विष्णुप्रयाग के पास अचानक बोल्डर आने से बंद हो गया। सूचना पर बीआरओ की ओर से बोल्डर हटाने के लिए जेसीबी भेजी गई, लेकिन बोल्डर अधिक बड़े होने के चलते पहले उनको ड्रिल करके तोड़ा गया, उसके बाद हाईवे से मलबा हटाया गया। दोपहर करीब 12 बजे हाईवे खोल दिया गया, जिससे पांडुकेश्वर, लामबगड़ की ओर से आने वाले और जाने वाले वाहनों की आवाजाही सुचारु हो पाई। बीआरओ के कमांडर मनीष कपिल ने बताया कि विष्णुप्रयाग के पास बंद हुआ हाईवे खोल दिया गया है।