फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंद्रह मिनट के लिए ही खुला बदरीनाथ हाईवे

Fri, 29 Jul 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लामबगड़ में शुक्रवार को मात्र पंद्रह मिनट तक ही आवाजाही हुई। बारिश से लामबगड़ भूस्खलन क्षेत्र से पत्थर और मलबा छिटकने का सिलसिला दिनभर चलता रहा। बृहस्पतिवार रात को करीब दो बजे भारी बारिश के दौरान लामबगड़ में बदरीनाथ हाईवे अवरुद्घ हो गया था।
विज्ञापन


शुक्रवार को भी सुबह से बारिश शुरू होने से बीआरओ यहां हाईवे खोलने का काम शुरू नहीं कर पाया। सुबह साढ़े दस बजे बारिश थमने के बाद हाईवे से मलबा और पत्थरों को हटाने का काम शुरू किया गया और दोपहर में साढ़े बारह बजे हाईवे को सुचारु कर दिया गया, लेकिन मात्र पंद्रह मिनट तक हाईवे खुला रहने के बाद पौने बारह बजे फिर चट्टान से मलबा आने से हाईवे अवरुद्घ हो गया।

चट्टान से इसके बाद भी मलबा और पत्थरों के छिटकने का सिलसिला जारी रहा। बीआरओ के कमांडर कर्नल आर सुब्रमण्यम का कहना है कि शुक्रवार को लामबगड़ में मात्र पंद्रह मिनट तक ही हाईवे को सुचारु रखा जा सका। यहां बार-बार चट्टान से मलबा छिटकने से हाईवे को सुचारु रखने में  दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन


साढ़े सात घंटे तक अवरुद्ध रहा मलारी हाईवे
चीन सीमा को जोड़ने वाला जोशीमठ-मलारी राजमार्ग भी शुक्रवार को साढ़े सात घंटे अवरुद्ध रहा। रैणी गांव के पास हाईवे सुबह चार बजे चट्टान से मलबा छिटकने के कारण अवरुद्घ हो गया था। बारिश के बीच ही सुबह सात बजे से बीआरओ की मशीनों ने हाईवे से मलबा हटाने का काम शुरू किया, तब जाकर सुबह साढ़े ग्यारह बजे तक हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें