फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे : झड़कुला में मोटर पुल तैयार, एप्रोच रोड का हो रहा निर्माण

Fri, 02 Jan 2026 07:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर झड़कुला में बनकर तैयार हुआ मोटर पुल। संवाद 
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत किया जा रहा है काम
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर झड़कुला में नया मोटर पुल बनकर तैयार हो गया है। अब पुल के दोनों ओर से एप्रोच रोड का निर्माण चल रहा है। इस वर्ष की चारधाम यात्रा से पूर्व पुल पर वाहनों की आवाजाही भी शुरू हो जाएगी। ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत बदरीनाथ हाईवे पर पहले चरण में चौड़ीकरण और डामरीकरण कार्य किया गया। इसके बाद अब जगह-जगह पुलों का निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन

झड़कुला में हाईवे पर एक बरसाती गदेरा है। बारिश होने पर गदेरे का जलस्तर बढ़ने से वाहनों की आवाजाही बाधित हो जाती है। साथ ही यहां हाईवे संकरा व तीखे मोड़ वाला होने के कारण चारधाम यात्रा में अक्सर वाहनों का जाम भी लग जाता है। हाईवे के चौड़ीकरण कार्य में जुटी कार्यदायी संस्था की ओर से 2024 में यहां मोटर पुल का निर्माण कार्य शुरू किया गया। अब पुल का निर्माण पूरा हो गया है। इस पर डामर भी बिछा लिया गया है। अब इन दिनों पुल के एप्रोच रोड का निर्माण कार्य चल रहा है। वहीं एसडीएम ज्योतिर्मठ चंद्रशेखर वशिष्ठ का कहना है कि इस वर्ष की चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले पुल पर वाहनों की आवाजाही सुचारु हो जाएगी। झड़कुला में वाहनों के जाम की समस्या से भी मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें