फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंगासू में मलबा आने से तीन घंटे बंद रहा बदरीनाथ हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर लंगासू में भारी मात्रा में मलबा आने और पुश्ता टूटने से हाईवे करीब तीन घंटे तक बंद रहा। इस दौरान हाईवे के दोनों तरफ करीब 150 से अधिक छोटे-बड़े वाहन फंसे रहे। तीन जेसीबी से हाईवे का मलबा हटाने के बाद यातायात बहाल हुआ।
विज्ञापन

ऑल वेदर रोड कटिंग के दौरान आधा-अधूरा कार्य छोड़ने के बाद ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे के किनारे की चट्टानें उमट्टा से चमोली तक ढीली होने की वजह से कई जगहों पर खिसक रही हैं। सोमवार को लंगासू में दोपहर 1.20 बजे हाईवे पर भारी मात्रा में चट्टान से मलबा और बोल्डर आ गए जिससे हाईवे बंद हो गया। जिस वक्त हाईवे से पत्थर गिरने लगे, वहां से लंगासू स्कूल के छात्र-छात्राएं छुट्टी होने के बाद पैदल घर और यात्रियों की बस भी जा रही थी। गनीमत रही कि आसपास के लोगों ने छात्र-छात्राओं और बस को दूसरी ओर ही रुकवा दिया। बस जैसे ही रुकी तो पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा एक साथ हाईवे पर आ गया। सड़क बंद होने पर करीब 150 वाहन फंस गए। तीर्थयात्रियों और लोगों को तीन घंटे तक दिक्कतें झेलनी पड़ीं। मौके पर पहुंचे कर्णप्रयाग के एसडीएम देवानंद शर्मा और एसएचओ गिरीश चंद्र शर्मा सहित लंगासू पुलिस चौकी के जवानों ने जेसीबी बुलाई और करीब साढ़े चार बजे हाईवे खुल पाया। स्थानीय निवासी कैलाश खंडूड़ी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि ऑल वेदर कार्यदायी संस्था ने सड़क निर्माण के दौरान चट्टानों को नीचे से काट दिया है, जिस कारण बरसात में चट्टान पानी का भार सहन नहीं कर पा रही हैं और सड़क पर गिर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें