फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बर्फबारी से बदरीनाथ हाईवे बंद, पांडुकेश्वर आ रहे श्रमिक धाम लौटे

Fri, 20 Mar 2026 06:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए निचले क्षेत्र में भेजे जा रहे थे श्रमिक
विज्ञापन

कंचन नाले के पास हाईवे हुआ बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। बारिश और बर्फबारी से दुश्वारियां भी बढ़ने लगी हैं। बर्फबारी से बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के काम दो दिनों से ठप पड़े हुए हैं। दो दिन मौसम के अलर्ट को देखते हुए मास्टर प्लान के कार्यों में लगे मजदूरों को वापस पांडुकेश्वर बुला दिया गया। मगर बर्फबारी से बदरीनाथ हाईवे कंचन नाले के पास बाधित हो गया। ऐसे में हाईवे बंद होने से मजदूर आधे रास्ते से बदरीनाथ लौट गए।
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के लिए इस समय 100 से अधिक श्रमिक व पीआईयू के अभियंता पहुंचे हुए हैं। धाम में लगातार हो रही बर्फबारी और शुक्रवार को मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन टेंट और टिन शेड में रहने वाले श्रमिकों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने के निर्देश जारी किए। कार्यदायी संस्थान पीआईयू ने श्रमिकों को पांडुकेश्वर की तरफ भेजा लेकिन कंचन नाले के पास हिमखंड आने से हाईवे बाधित हो गया। इस कारण श्रमिकों को वहीं से वापस बदरीनाथ भेज दिया गया। पीआईयू के अधिशासी अभियंता योगेश मनराल का कहना है कि श्रमिकों के लिए हाईवे को पैदल पार करना जोखिम भरा था साथ ही लगातार हो रही बारिश से हिमस्खलन का भी खतरा हो सकता है। इसे देखते हुए सभी श्रमिकों को वापस सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है। वहीं एसडीएम ज्योतिर्मठ चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि हाईवे बंद होने से श्रमिक लौट गए हैं। धाम में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें