फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि विजयदशमी को होगी तय

Sun, 09 Oct 2016 09:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
विज्ञापन
विज्ञापन
शीतकाल के लिए बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि विजयदशमी को निर्धारित की जाएगी।
विज्ञापन


परंपरा के अनुसार विजयदशमी के दिन आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी और बदरीनाथ मंदिर के रावल के सामने आचार्य ब्राह्मणों की ओर से पंचांग देखकर बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि का निर्धारण किया जाता है।
विज्ञापन


इस मौके पर मंदिर में विशेष पूजा अनुष्ठान का आयोजन होता है। कपाट बंद होने की तिथि निर्धारण के साथ ही यहां बदरीनाथ धाम के विभिन्न कार्यों को करने के लिए हक-हकूकधारियों की बारी का भी निर्धारण किया जाता है। कमदी, भंडारी और मेहता थोक के लोग यहां व्यवस्थाएं देखते हैं। इन्हें गुलाबी पगड़ी पहनाई जाती है जिसे बाद इन्हें इनके कार्याें की जिम्मेदारी सौंपी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें