चमोली जिले में इन दिनों दोपहर बाद मौसम खराब हो रहा है। बृहस्पतिवार को भी बदरीनाथ धाम के साथ ही हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, घांघरिया, रुद्रनाथ सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में बादल छाए रहे। बदरीनाथ धाम में मुख्य बाजार के साथ ही आस्था पथ और मंदिर परिसर पूरी तरह से बर्फ से ढक गया है। जिले के निचले क्षेत्रों में सुबह और शाम को बर्फीली हवाएं चल रही हैं।