फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम में बची अभी दो फीट बर्फ

Sun, 19 Feb 2017 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली।
विज्ञापन
snow in badrinath - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कई दिनों से बारिश और बर्फबारी न होने से तापमान बढ़ने लगा है और ऊंचाई वाले इलाकों में जमी बर्फ पिघलने लगी है। बदरीनाथ धाम में अभी मात्र दो फीट बची है जबकि पिछले साल इस समय तक यहां पांच से छह फीट बर्फ थी।
विज्ञापन


जनवरी माह में हुई बर्फबारी के बाद जहां बदरीनाथ धाम में बीते दिनों करीब आठ फीट बर्फ जम गई थी, वहीं एक सप्ताह से बढ़ रहे तापमान के चलते अब यहां पहाड़ियाें पर जमी बर्फ पिघलने लगी है। ऐसे में इस वर्ष भी तीर्थयात्रियों को बदरीनाथ धाम में बर्फ के दर्शन कम ही होंगे जबकि पिछले वर्ष यहां पांच से छह फीट बर्फ जमी हुई थी।

बदरीनाथ धाम के कपाट छह मई को खुलेंगे, तब तक बदरीनाथ और देश के अंतिम गांव माणा में नाममात्र की बर्फ रहेगी। बदरीनाथ हाईवे पर हनुमान चट्टी से देव दर्शनी तक मात्र दो ग्लेशियर जमे हैं। दूध गंगा में करीब दो सौ मीटर की दूरी से ग्लेशियर बदरीनाथ हाईवे तक पसरा हुआ है। बदरीनाथ धाम परिसर में अभी दो फीट बर्फ जमी हुई है।
विज्ञापन


बदरीनाथ के पीछे नर और नारायण पर्वत पर भी बर्फ कम जमीं है। पनार बुग्याल, रुद्रनाथ, औली में बर्फ पिघल चुकी है। बर्फ न होने के कारण औली में प्रस्तावित राष्ट्रीय जूनियर स्कीइंग चैंपियनशिप स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें