फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम में DJ पर बवाल: सेना के देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव पर उठे सवाल, जिला प्रशासन ने पल्ला झाड़ा

Fri, 25 Sep 2026 02:54 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली)

सार

बदरीनाथ धाम में आयोजित सेना के दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव को लेकर स्थानीय स्तर पर विरोध के स्वर उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों और संगठनों ने कार्यक्रम के स्वरूप पर सवाल उठाते हुए धाम की धार्मिक मर्यादा का ध्यान रखने की मांग की है।
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ धाम के अराइवल प्लाजा परिसर में 19 और 20 सितंबर को सेना ने देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के स्वरूप को लेकर स्थानीय लोगों और विभिन्न संगठनों ने विरोध जताया है। उन्होंने बदरीनाथ धाम की धार्मिक गरिमा का ध्यान रखने की मांग की।

माणा गांव के पूर्व ग्राम प्रधान पीतांबर मोल्फा ने कहा कि महोत्सव माणा गांव में होना चाहिए था। सेना ने इसे बदरीनाथ धाम में आयोजित किया, जो अनुचित है। बजरंग दल के संयोजक रवि झिंक्वाण ने ऐसे कार्यक्रमों पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यक्रम के दौरान धाम की धार्मिक गरिमा का ध्यान नहीं रखा गया।

विज्ञापन


बदरीनाथ धाम सनातन धर्म का प्रमुख तीर्थस्थल है। यहां धार्मिक परंपराओं के अनुरूप ही गतिविधियां होनी चाहिए। उन्होंने कपाट बंद होने के बावजूद कार्यक्रम आयोजित करने को अनुचित बताया। धाम को योग और ध्यान की भूमि बताते हुए डीजे के साथ कार्यक्रम पर आपत्ति जताई।

ये भी पढे़ं...उत्तराखंड:  भाजपा में राज्यसभा प्रत्याशी के लिए मंडल संतुलन कसाैटी, आज बैठक, तीन नामों का पैनल चुना जाएगा

जिला प्रशासन ने पल्ला झाड़ा

चमोली जिला प्रशासन ने कार्यक्रम में विभागीय स्टॉल लगाए थे लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन सेना की ओर से किया गया था। प्रशासन की भूमिका केवल स्टॉल लगाने तक सीमित थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें