बरीनाथ हाई े पर चमोली बाजार के समीप सुधारीकरण व चौड़ीकरण कार्य में जुटे बीआरओ के मजदूर।
- फोटो : Amar Ujala
बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर इन दिनों सुधारीकरण का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। चमोली बाजार से पीपलकोटी और नगरासू से घोलतीर तक हाईवे सुधारीकरण का कार्य चल रहा है। कड़ाके की ठंड में भी बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) के मजदूर कार्य में जुटे हैं।
क्षेत्रपाल में हिल साइड हार्ड रॉक होने के कारण अलकनंदा साइड से दीवार का निर्माण कर हाईवे का चौड़ीकरण कार्य किया जा रहा है। यहां करीब दो सौ मजदूर कार्य कर रहे हैं। बीआरओ ने चार धाम यात्रा शुरू होने से पहले हाईवे के चौड़ीकरण कार्य को पूर्ण करने का लक्ष्य रखा है।
बदरीनाथ हाईवे पर हनुमान चट्टी से बदरीनाथ धाम तक हाईवे पर डामरीकरण का कार्य पूर्ण हो गया है। लामबगड़ का सुधारीकरण कार्य भी शुरू हो गया है। हालांकि इस भूस्खलन जोन का सुधारीकरण कार्य देरी से शुरू होने से इस वर्ष की बदरीनाथ यात्रा में लामबगड़ परेशानी का सबब बना रहेगा।