फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पद्मश्री व भारत की प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने रविवार को बदरी-केदार के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। वह धाम की पूजाओं में भी शामिल हुईं।
विज्ञापन

रविवार को पूर्वाह्न 11.30 बजे बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल पिता हरवीर सिंह नेहवाल के साथ केदारनाथ पहुंचीं और बाबा केदार के दर्शन किए। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उन्हें प्रसाद भेंट किया। सानिया ने पिता के साथ आदिगुरु शंकराचार्य समाधि के दर्शन भी किए। उन्होंने मंदिर परिसर और प्राकृतिक सौंदर्य का दीदार किया और फोटो भी खिंचवाई। एक घंटे तक धाम में ठहरने के बाद वह बदरीनाथ के लिए रवाना हुईं। इस वर्ष यात्राकाल में साइना केदारनाथ मंदिर पहुंचने वाली पहली वीवीआईपी रहीं। इसके बाद साइना नेहवाल बदरीनाथ धाम पहुंचीं और दस मिनट तक बदरीनाथ की पूजाओं में शामिल हुईं। मंदिर समिति ने उन्हें प्रसाद के रूप में तुलसी की माला और बदरीनाथ जी के अंगवस्त्र भेंट किए। करीब आधा घंटे तक धाम में रहने के बाद वह लौट गईं। बता दें कि साइना ने अपने बैडमिंटन के कॅरिअर में बड़े रिकार्ड कायम किए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें