फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिमली पहुंची बधाण की डोली, जागरों से किया स्वागत

Fri, 08 Jan 2016 09:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,नारायणबगड़।
विज्ञापन
विज्ञापन
बधाण की नंदा राजराजेश्वरी की उत्सव डोली शुुक्रवार को पैठाणी गांव से अपने अगले पड़ाव सिमली गांव पहुंची। श्रद्धालुओं ने मां नंदा देवी का फूल मालाओं से भव्य स्वागत और पूजा अर्चना की।
विज्ञापन


25 दिसंबर को बधाण की नंदा देवी की उत्सव डोली देवराड़ा गांव में छह माह प्रवास के बाद सिद्धपीठ कुरूड़ के लिए चली थी। इस दौरान पिंडर घाटी के विभिन्न गांवों के यात्रा पड़ावों से होते हुए बृहस्पतिवार को पैठाणी गांव पहुंची थी। पैठाणी गांव में शुक्रवार को पूजा के बाद ग्रामीणों ने देवी को बनेला गांव होते हुए सिमली गांव तक विदा किया।

 सिमली गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने मांगल तथा जागर गीतों से देवी का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर देवताओं के पश्वाओं ने अवतरित होकर श्रद्धालुओं को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन


 मां नंदा देवी के पुजारी मंशाराम गौड़ ने बताया कि शनिवार को उत्सव डोली सणकोट गांव में रात्रि प्रवास कर रविवार को सैंती गांव पहुंचेगी। सोमवार 11 जनवरी को सिद्धपीठ कुरूड़ में वैदिक मंत्रोच्चारों के साथ नंदा देवी मंदिर में प्रतिस्थापित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें