कर्णप्रयाग। डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जंतु विज्ञान विभाग में एमएससी के छात्र-छात्राओं की ओर से फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। आयुष मिस्टर और आयशा को मिस फ्रेशर चुना गया। कार्यक्रम में लोकनृत्य, लोकगीत आदि की छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. राम अवतार सिंह, डॉ. अखिलेश कुकरेती, अंशुल रावत आदि मौजूद रहे। संवाद