फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: आयुष और इशिता का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन

Mon, 16 Nov 2026 04:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

गैरसैंण। विकासखंड के राजकीय जूनियर हाईस्कूल सालियाणा के दो छात्र-छात्राओं ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह बनाई है। स्कूल के आयुष और इशिता का चयन अंडर-14 खो-खो प्रतियोगिता के राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है। यह चयन राजकीय इंटर कॉलेज खदरी, डोईवाला (देहरादून) में हुए ट्रायल के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। उनके चयन में टीम मैनेजर मंजूषा पुंडीर और कोच भागवत कोठियाल के कुशल मार्गदर्शन की अहम भूमिका रही। जिला शिक्षा अधिकारी पंकज उप्रेती, बीईओ अनिनाथ, विधायक अनिल नौटियाल ने खिलाड़ियों को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें