फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: आयुर्वेदिक चिकित्सकों का कार्यबहिष्कार शुरू

Wed, 10 Jun 2026 05:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा संघ ने अपनी सात सूत्री मांगों के लिए लेकर कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे तक काला फीता बांधकर अस्पताल में काम किया। इसके बाद चिकित्सक अनिश्चतकालीन कार्यबहिष्कार पर चले गए। संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रबल्लभ पाटिल, सचिव त्रिलोक सिंह रावत और मीडिया प्रभारी हिमांशु डिमरी ने बताया कि समयबद्ध एसीपी, डीसीपी और विभागीय पुनर्गठन उनकी प्रमुख मांगें हैं। पदोन्नति के अवसरों में वृद्धि और चिकित्सा संवर्ग के लिए विभागीय निदेशक की तैनाती भी शामिल है। चिकित्सकों ने कहा कि सात सूत्री मांगों का निराकरण होने तक सांकेतिक विरोध जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें