फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंठाईं के साथ मिलेगा जागरूकता पोस्टर भी

Thu, 06 Oct 2016 09:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी विवाह या अन्य सामाजिक समारोहों में मेहमानों को पिठाईं के साथ स्वच्छता मिशन के पोस्टर भी दिए जाएंगे। जिला प्रशासन लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए ऐसा कार्यक्रम चला रहा है।
विज्ञापन


स्वच्छता मिशन की जिम्मेदारी देख रहे चमोली के मुख्य विकास अधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने ब्लाक सभागार में आयोजित बैठक में यह जानकारी देते हुए आशा सुविधाताओं को पोस्टर भी वितरित किए।

बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में सीडीओ मंगेश घिल्डियाल ने कहा कि कर्णप्रयाग ब्लाक शौचालयों के निर्माण में पीछे है, जिसमें अपेक्षित तेजी लाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए। आशा सुविधादाताओं से सीडीओ ने कहा कि अक्तूबर से जनवरी तक शादियों का सीजन है, जिसमें मेहमानों को सम्मान स्वरूप लिफाफा (पिठाईं) देते हैं।
विज्ञापन


जागरूकता के लिए पिंठाई वाले लिफाफे के साथ स्वच्छता जागरूकता का पोस्टर भी दिया जाएगा। दूसरी ओर नारायणबगड़ में आयोजित बैठक में सीडीओ ने नौ नवंबर तक ब्लाक को खुले में शौच मुक्त का लक्ष्य दिया।

इसके लिए अधिकारियों को तेजी से काम करने के लिए कहा। बैठक में स्वजल परियोजना के प्रबंधक कुंवर सिंह रावत, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एमएम नगवाल, सीएचसी के डा. भगवती पुरोहित सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी और आशा सुविधादाता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें