फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: एसजीआरआर में लगा जागरूकता शिविर

Tue, 27 Oct 2026 05:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल में बाल सुरक्षा, पॉक्सो अधिनियम और साइबर अपराधों पर एक जागरूकता शिविर आयोजित हुआ। यह शिविर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चमोली के सुरक्षित बचपन अभियान के तहत था। शिविर में सिविल जज पुनीत कुमार, कानूनी सहायता रक्षा परामर्शदाता समीर बहुगुणा और अधिवक्ता मोहन पंत ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। पुनीत कुमार ने बच्चों को शोषण या दुर्व्यवहार की स्थिति में चुप न रहने और सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। समीर बहुगुणा ने निशुल्क कानूनी सेवाओं की जानकारी दी। मोहन पंत ने पॉक्सो अधिनियम और साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए। प्रधानाचार्य बुद्धि बल्लभ डोभाल ने बच्चों की सुरक्षा को सामूहिक जिम्मेदारी बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें