गोपेश्वर। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर स्वास्थ्य विभाग चमोली की ओर से टाटा स्ट्राइव एक्सटेंशन सेंटर रौली ग्वाड़ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें तंबाकू से होने वाली बीमारियों कैंसर, हृदय रोग, श्वसन रोग सहित अन्य गंभीर बीमारियों की जानकारी दी गई। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वैष्णव कृष्ण ने सभी से स्वस्थ जीवन शैली अपनाने, तंबाकू सेवन से दूर रहने की अपील की। सीएमओ डॉ. अभिषेक गुप्ता ने कहा कि तंबाकू सेवन से न सिर्फ व्यक्ति बल्कि परिवार और समाज पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग से संजीव बुटोला, जिला बाल कल्याण समिति से शांति राणा, जिला किशोर न्याय बोर्ड के राकेश, संयम जनकल्याण समिति के उपाध्यक्ष आशीष सती, ब्रह्मकुमारी ईश्वरी विवि से किरन, टाटा स्ट्राइव संस्था के प्रभारी प्रबंधक विनोद कररकी आदि मौजूद रहे। संवाद