फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: कंचननाले में हुआ हिमस्खलन, कोई नुकसान नहीं

Sun, 24 May 2026 04:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

बदरीनाथ। बदरीनाथ धाम से करीब दो किलोमीटर पहले कंचननाले के उद्गम स्थल पर रविवार सुबह हिमस्खलन हुआ। अधिक ऊंचाई होने के कारण बर्फ निचले क्षेत्रों में आने से पहले ही थम गई। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि हिमस्खलन से क्षेत्र में कोई नुकसान नहीं हुआ है। यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है और इस तरह की घटनाएं समय-समय पर होती रहती हैं। हिमस्खलन सड़क तक नहीं पहुंचा और खाई क्षेत्र में ही रुक गया जिससे यातायात एवं आम जनजीवन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। रविवार को हिमस्खलन की घटना का वीडियो तेजी से वायरल हुआ। हालांकि जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कहा कि क्षेत्र में स्थिति पूर्ण सामान्य है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें