फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनौतीपूर्ण और मनाली से बेहतर है औली स्लोप

विज्ञापन
विज्ञापन
देश के टॉप टेन स्लोपों में से एक औली स्लोप पर स्कीइंग करने के बाद देश के विभिन्न प्रदेशों से पहुंचे खिलाड़ी यहां के कायल हो गए। जम्मू-कश्मीर से पहुंचे खिलाड़ियों ने भी औली स्लोप की प्रशंसा की। उन्होंने यहां के अपने अनुभव साझा किए। स्कीइंग खिलाड़ियों ने औली के स्लोप को मनाली से बेहतर बताया। उन्होंने कहा कि अन्य जगह की अपेक्षा बेहद चुनौतीपूर्ण है। यह स्लोप लंबा है, जिससे लंबी दूरी की स्कीइंग हो रही है।
विज्ञापन

हिमालय प्रदेश के खिलाड़ी लक्ष्य ने कहा कि उन्होंने ऐसा स्लोप कभी नहीं देखा। जब भी मौका मिलेगा दोबारा जरूर यहां आना चाहेंगे। हिमाचल की दीपा, गौरव शाह ठाकुर और अंकिता ठाकुर ने बताया कि यहां का स्लोप मनाली स्लोप से बेस्ट है। उनके लिए यहां आना बहुत सुखद अनुभव रहा। जम्मू-कश्मीर के मोहम्मद इसाक लोन और समाजल ने बताया कि गुलमर्ग के स्लोप में उन्होंने काफी स्कीइंग की है, लेकिन औली स्लोप काफी अलग है। इसमें स्कीइंग करने में अलग ही आनंद आया। स्लोप बड़ा और अलग होने से मुकाबला रोमांचक होने वाला है। जम्मू-कश्मीर टीम के साथ पहुंचे ताहिर, आबिद और सबा यहां की खूबसूरती और प्राकृतिक सौंदर्य के कायल दिखे।
बिजली ठप, कांपते रहे खिलाड़ी
औली। नंदप्रयाग में चट्टान टूटने के बाद क्षतिग्रस्त हुई 66 केवी की बिजली लाइन से औली में बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है, जिससे कड़ाके की ठंड के बीच स्कीइंग प्रतियोगिता में पहुंचे खिलाड़ी ठंड से कांपते रहे। कश्मीर के गुलमर्ग निवासी समाजल का कहना है कि गुलमर्ग में भी इतनी ठंड नहीं है। कमरों में कोई हीटर की व्यवस्था न होने से सभी खिलाड़ी कड़ाके की ठंड से परेशान हैं।
विज्ञापन

दिल्ली टीम का एक स्कीयर घायल
औली। नेशनल स्कीइंग एंड स्नोबोर्ड चैंपियनशिप के पहले दिन हुई प्रतियोगिता में अंडर 21 वर्ग में दिल्ली की टीम की ओर से स्की प्रतियोगिता में भाग ले रहा जम्मू निवासी शकील चौधरी (19) घायल हो गया। शकील का स्कीइंग के दौरान संतुलन खो गया और वह स्लोप पर काफी दूर तक लुढ़कता हुए गया, जिससे उसे काफी चोटें आई हैं। एसडीआरएफ के जवानों ने उसे रेस्क्यू कर सीएचसी जोशीमठ में भर्ती कराया। डा. जीवन सिंह चुफाल ने बताया कि युवक के सिर और छाती पर चोटें आईं, जिसके चलते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें